{"_id":"599f19f74f1c1b96528b4763","slug":"girl-s-condition-worsened","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की हालत बिगड़ी
ballia
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पंदह में फूड प्वाइजनिंग के दौरान छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पंद्रह में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब करीब दर्जनभर छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। छात्राओं को आनन-फानन में पीएचसी खेजुरी में भर्ती कराया गया, जहां पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में प्रथम दृष्टया फूड प्वाजनिंग की बात बताई गई, लेकिन सीएमएस का कहना है कि छात्राओं को वायरल इन्फेक्शन है।
खेजुरी थाना क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय पंद्रह में गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद करीब दर्जनभर छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, दस्त होने लगी। इस पर आनन-फानन में सभी को पीएचसी खेजुरी पहुंचाया गया, जहां पांच छात्राओं की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
छात्राओं में अंशु (10), ब्यूटी (12), संध्या (10), अंजली (10) व सिद्धी (13) शामिल हैं। सभी कक्षा छह की छात्राएं हैं। बच्चियों की हालत खराब होने की सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
उधर, वार्डेन रुचि सिंह का कहना है कि विद्यालय में 90 छात्राएं हैं, सभी को सुबह में नाश्ता के लिए हलुआ दिया गया था। कुछ छात्राओं को सिर दर्द व बुखार होने पर दवा दिया गया था। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब होने लगी।