फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl gets scolded by grandmother's scolding, hangs from noose, Gambhir

दादी की डांट से झुब्ध बालिका फंदा से झूली, गंभीर

Sat, 07 Nov 2020 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Girl gets scolded by grandmother's scolding, hangs from noose, Gambhir
रतसर। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कचबचिया गांव में शनिवार को दादी की डांट से क्षुब्ध होकर दस वर्षीय बालिका ने आत्महत्या की कोशिश की। इस दौरान पड़ोसी महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा बालिका का उपचार किया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

परिजनों की मानें तो बालिका को उसकी दादी ने बच्चा खेलाने के लिए डांट दिया। जिससे झुब्ध होकर बालिका घर के छत पर गई और छत में लगे हुक में साड़ी का फन्दा बनाकर झूल गई। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। जैसे ही घटना की जानकारी घरवालों को हुई सभी छत की ओर भागे और फंदे से झूल रही बालिका को नीचे उतारा और इलाज के लिए सीएचसी रतसर पर लाया, जहां हालात की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed