{"_id":"651ee1694d58054b00072b84","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-school-bus-ballia-news-c-190-1-bal1001-4936-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कूल बस की चपेट में आने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कूल बस की चपेट में आने से बालिका की मौत
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी चट्टी के समीप बुधवार को स्कूल बस की चपेट में आकर शालिनी गुप्ता (3) जख्मी हो गई। इस दौरान इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार दोपहर तीन बजे के आसपास स्कूल बस बच्ची को 100 मीटर तक घसीटते ले गई थी।
काठतरांव जुड़नपुर मऊ में संचालित सीबी चिल्ड्रेन स्कूल की बस छुट्टी के बाद स्कूल से छात्रों को लेकर बुधवार को दोपहर तीन बजे के आसपास उधरन चट्टी की तरफ जा रही थी। इस बीच सड़क पार कर रही तीन वर्षीय शालिनी गुप्ता पुत्री श्रीनिवास गुप्ता बस की चपेट में आ गई। बच्ची बस से फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोका, लेकिन तब तक बच्ची पूरी तरह से लहूलुहान हो गई थी। बच्ची को इलाज के लिए तत्काल मऊ ले गए। यहां से वाराणसी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बाइक सवार युवकों को पीटा
बेल्थरारोड। उभांव थाना से 100 मीटर दूर बृहस्पतिवार की शाम लाठी डंडे से लैस हमलावरों ने बाइक सवार दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ ग्राम निवासी नवीन बरनवाल (30) पुत्र विनय बरनवाल व रोहित चौधरी (28) पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड से दवा लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। उभांव थाना से सौ मीटर दूर युवकों के पहुंचते ही सामने से करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस हो आ धमके और बाइक को जबरन रोकवा दिया। इस दौरान हमलावरों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दोनों युवकों को घायल कर दिया।