{"_id":"67cc26c55d7b0474a30ad84b","slug":"girl-became-victim-of-deception-in-love-gufran-married-the-girl-by-posing-as-jaiprakash-fir-against-three-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : प्यार में धोखे की शिकार हुई युवती, गुफरान ने जयप्रकाश बन युवती से की शादी, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : प्यार में धोखे की शिकार हुई युवती, गुफरान ने जयप्रकाश बन युवती से की शादी, तीन पर एफआईआर
Sat, 08 Mar 2025 04:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 08 Mar 2025 04:45 PM IST
सार
बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में हिंदू बनकर युवती से विवाह करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तहरीर पर आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
धोखे से शादी करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उभांव थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू बनकर एक युवती को घर से भगा कर मंदिर में शादी रचाने के मामले में पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद युवक-युवती को पकड़ लिया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द करने के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव निवासी गुफरान पुत्र इलियास ने हिंदू बनकर दोस्ती की। दो मार्च को मुझे घर से भगा ले गया। उसने सलेमपुर में एक मंदिर में शादी की। इसके बाद धर्म परिवर्तन करने व निकाह करने का दबाव बनाने लगा। मेरी वीडियो बनाने के बाद वह 10 हजार रुपए भी छीन लिए।
विज्ञापन
इस कृत्य में उसके चाचा व एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया। शादी करने के बाद मुझे पता चला कि युवक मुस्लिम है। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुफरान पुत्र मोहम्मद इलियास, अशरफ पुत्र याकूब व मोहम्मद कैफ पुत्र सलीम निवासी जमुआंव पर धर्म परिवर्तन कराने व अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन