{"_id":"6a2c5f285398941d44062fb4","slug":"girl-abducted-while-returning-home-with-grandfather-accused-arrested-ballia-news-c-190-1-ana1001-166254-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दादा के साथ घर लौट रही बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दादा के साथ घर लौट रही बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप बृहस्पतिवार की शाम पांच साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ने दो घंटे में बच्ची को तलाश लिया।
आरोपी बाइक सवार चंदन शाह निवासी गायघाट, थाना रेवती को गिरफ्तार किया। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी अपनी पांच वर्षीय नातिन को लेकर रिश्तेदारी सुल्तानपुर से घर लौट रहे थे। बांसडीह बाजार के पास बाइक सड़क किनारे रोक दी और नातिन को वहीं पर छोड़कर कुछ दूरी पर लघुशंका करने चले गए।
इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और बच्ची को लेकर भाग गए। बच्ची को ले जाते देख पीड़ित व्यक्ति ने शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। घटना के बाद वह घर पहुंचे और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना बांसडीह रोड पुलिस हरकत में आ गई और संभावित मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस देर रात रोहुआ चौकी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची भी मिल गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है तथा पूरे प्रकरण की गहनता जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा अपहरण के पीछे क्या उद्देश्य था।