फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girish Narayan Singh became president by defeating Sunil

Ballia News: सुनील को हराकर अध्यक्ष बने गिरीश नारायण सिंह

Wed, 24 Jan 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Girish Narayan Singh became president by defeating Sunil
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर गहमागहमी के बीच गिरीश नारायण सिंह ने सुनील चौरसिया को 38 मतों से हराकर कब्जा जमाया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वावित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह ने बताया कि कुल 119 मतों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर गिरीश नारायण सिंह ने 78 मत प्राप्त किए। सुनील चौरसिया ने 40 मत प्राप्त किए। एक मत नोटा पर रहा। महामंत्री पद पर हंसनाथ सिंह ने 52 मत पाकर विजयी हुए। चित्रसेन चौबे 37 और संजय कुमार 29 मत प्राप्त किए। एक मत अवैध रहा। कोषाध्यक्ष पद पर निश्चल सिंह 70 मत पाकर विजयी हुए, जबकि सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 49 मत प्राप्त किए। निर्विरोध चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन मणिंद्र कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन राजेश रविंद्र नाथ, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ कपिलेश्वर दयाल, दिनेश कुमार चौहान, प्रमोद कुमार यादव, श्रीनिवास, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार ठाकुर, कृष्णकांत तिवारी, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार वर्मा, सुरेंद्रनाथ शामिल रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को द्वारिका सिंह, शिशिर कुमार श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed