फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ghoora Ram declared candidate of The Belthrarod

बेल्थरारोड से घूरा राम प्रत्याशी घोषित

Sat, 11 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ghoora Ram declared candidate of The  Belthrarod
बसपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इसमें संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने का संकल्प जताया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए जुटने का आह्वान किया गया।  मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाईलाल भारती ने पूर्व मंत्री घूरा राम को बेल्थरारोड से प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए निंदा की। कहा कि सरकारी मशीनरी बेलगाम होकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। अपराधियों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। इसके चलते अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि बसपा ही ही समता मूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने पूर्व मंत्री घूरा राम को बेल्थरारोड का प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी दौड़ गई। इस दौरान घूरा राम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत से अभिभूत घूरा राम ने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही जनता के हित में शोषण विहीन समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्धता जताया। पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की अपील की।


सम्मेलन में सीताराम भारती, डा. बलिराम, ओमकार शास्त्री, शेषनाथ, शिवशंकर चौहान, संजय उपाध्याय, विनोद सेहरा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अन्य पार्टी छोड़ भारी संख्या में लोग बसपा में शामिल हुए। लोकगीत गायक कलाकारों ने संगीत का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed