{"_id":"6362aecfd7a35728f0329f86","slug":"ghazipur-s-female-wrestler-chided-the-man-of-mp-ballia-news-vns681727489","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर की महिला पहलवान ने मप्र के पुरुष को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर की महिला पहलवान ने मप्र के पुरुष को किया चित
विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के जंगली बाबा धाम पड़वार पर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : BALLIA
गाजीपुर की महिला पहलवान ने मप्र के पुरुष को किया चित
- प्रत्येक वर्ष की भांति पड़वार में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतसर। गड़वार क्षेत्र के जंगली बाबा धाम पड़वार में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने किया। सबसे रोमांचक लम्हा तब हुआ, जब गाजीपुर की महिला पहलवान ज्योति ने मध्य प्रदेश से आए पुरुष पहलवान मोंटी चित कर दिया।
पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि अपनी पुरानी परंपराओं को कायम रखते हुए दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कराना सराहनीय पहल है। यह आगे भी लगातार जारी रहे। दंगल प्रतियोगिता में 50 जोड़ी कुश्ती हुई। इसमें कई कुश्ती काफी रोमांचक हुई और बराबरी पर छूटी। प्रमुख रूप से हुए मुकाबलों में अयोध्या के हरिओम बाबा व पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ मुकाबले में हरिओम बाबा ने बाजी मार ली। वहीं बलिया केसरी राहुल यादव ने मुजफ्फरपुर के वकार पहलवान को चित किया। गाजीपुर के राहुल पहलवान व जौनपुर के सुनील पहलवान के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। मऊ के मनोहर पहलवान व बनारस के भीम पहलवान के बीच हुई कुश्ती ने मनोहर ने बाजी मारी। कुश्ती का संचालन हरिवंश पहलवान और रमेश पाल ने किया। इस अवसर पर राजकमल यादव, वीरलाल यादव, अमित यादव, श्यामदेव यादव, लक्ष्मण, सूर्यनाथ, लालबाबू यादव, हरिकृष्ण यादव, शिवानंद, हरेराम, उदय बहादुर आदि थे।