{"_id":"678bef6ee6ea45bb920abce2","slug":"gharauni-will-save-papers-from-illegal-occupation-and-fights-given-to-32-thousand-beneficiaries-ballia-news-c-190-1-bal1001-131623-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अवैध कब्जे, झगड़े से बचाएगी घरौनी 32 हजार लाभार्थियों को दिए कागज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अवैध कब्जे, झगड़े से बचाएगी घरौनी 32 हजार लाभार्थियों को दिए कागज
विज्ञापन
बलिया। आए दिन जमीन पर अवैध कब्जा और इसकी वजह से होने वाले झगड़े, मुकदमे से बचाने के लिए सरकार की ओर से घरौनी बनाई जा रही है। जिले में 32,270 घरौनी का वितरण किया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह पहंुचे लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बीच में जाना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वामित्व योजना के तहत देशभर के लगभग 50 हजार ग्रामों के 65 लाख प्रापर्टी कार्डों (घरौनी) का वितरण किया गया। घरौनी वितरण के पहले योजना के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री ने संवाद किया। इसका सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
इसमें इसके फायदे के बारे में भी प्रधानमंत्री ने पात्रों से चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार, एसपी ओमवीर सिंह समेत जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
अपर जिलाधिकारी फाइनेंस देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सदर तहसील में 3996 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया। तहसील बांसडीह में 4087, बेल्थरारोड में 7179, बैरिया में 3227, रसड़ा में 9624 तथा सिकंदरपुर में 4157 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।