फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Generators also remain off during power outages; 500 patients arrive daily.

Ballia News: बिजली कटौती के दौरान जनरेटर भी रहता है बंद, रोज पहुंचते हैं 500 मरीज

Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Generators also remain off during power outages; 500 patients arrive daily.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती मरीज।संवाद
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा पर इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ हो रही। रोजाना ओपीडी में 400 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती के कारण परेशान होते हैं।
विज्ञापन

तीन लाख से ज्यादा लोगों के इलाज का भार सीएचसी पर है। बिजली कटौती और जनरेटर के नियमित संचालन न होने से वार्डों में भर्ती मरीजों तथा ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को गर्मी में परेशानी होती है। कई बार बिजली तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रहती है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को हैंडपंप से पानी लेना पड़ता है। परिसर का आरओ प्लांट भी बंद है।अस्पताल में आइस पैकेट की भी सुविधा नहीं है। लू वार्ड के नाम पर पांच बेड और एक बड़ा कूलर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमन मिश्रा ने बताया कि गर्मी और लू से बचाव के लिए सामान्य वार्डों के साथ विशेष लू वार्ड में बड़े कूलर लगाए गए हैं। मरीजों को राहत पहुंचाने तथा डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस पाउडर का निःशुल्क वितरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed