फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gayatri Mahayagya will be held from 1st to 4th of January

एक से चार जनवरी तक आयोजित होगा 10

Fri, 27 Dec 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mahayagya will be held from 1st to 4th of January
महावीर घाट स्थित गायत्री मंदिर के प्रांगण में यज्ञ की तैयारी में जूटे मजदूर। - फोटो : BALLIA
बलिया। गायत्री मूर्ति और प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नए साल में एक जनवरी से चार जनवरी 2020 तक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार नगर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित होना है। यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी बिजेंद्र चौबे ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक परिवार विभिन्न दु:खों एवं मानसिक तनाव, प्रेतबाधा एवं मुकदमें बाजी से जकड़ा हुआ है। इसके अलावा देश व प्रदेश में अशांति का माहौल बना हुआ है। इन समस्याओं के समाधान के लिए शांति कुंज हरिद्वार द्वारा गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। ताकि नए साल में लोग परिवार समेत स्वस्थ व तनाव मुक्त रहे। वहीं प्रत्येक घरों एवं देश में अमनचैन स्थापित हो। बताया कि गायत्री महायज्ञ के पहले दिन एक जनवरी को झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा प्रात: नौ बजे निकलेगी। वहीं शाम को पांच बजे से संगीतमय प्रवचन होगा। जबकि दो जनवरी को प्रात: छह से साढ़े सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम होगा। वहीं आठ बजे से देव पूजन व गायत्री महायज्ञ तथा शाम पांच बजे से संगीतमय प्रवचन होगा। तीन जनवरी को प्रात: छह से साढ़े सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम होगा। वहीं आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ व विभिन्न संस्कार तथा शाम तीन से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित होगी। जबकि शाम पांच बजे से संगीतमय प्रवचन एवं भव्य दीप महायज्ञ होगा। जबकि चार जनवरी को प्रात: छह से साढ़े सात बजे तक सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम होगा। वहीं आठ से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार व पुर्णाहुति होगी। गायत्री महायज्ञ की तैयारी को लेकर पांडाल का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed