Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gaura gets mehndi applied amidst Har Har Mahadev

Ballia News: हर-हर महादेव के बीच गौरा को लगी मेहंदी

Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gaura gets mehndi applied amidst Har Har Mahadev
नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर परिसर में ​​शिव बारात के आयोजित मेहंदी रस्म में पूजन अर्चन करती महिल
बलिया। महाशिवरात्रि पर बाबा बालेश्वर नाथ की भव्य बरात शहर में निकलेगी। इसको लेकर तैयारी भी तेज हो गई हैं। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में शादी की रस्म अदायगी होगी। शुक्रवार की सुबह छह बजे गौरी पूजा, मेहंदी की रस्म पूरे विधि विधान से होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को माता गौरा को हल्दी लगाई गई। इस दौरान हर महादेव का जयकारा लगता रहा। इस दौरान महिलाओं ने शादी विवाह का मांगलिक गीत गाया तथा भगवान भोलेनाथ की भव्य आरती की। महिलाओं का जुलूस निकला। बाबा का दरबार पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। पूरा शहर बाबा की भक्ति में डूबा रहा। बाबा की बरात में शामिल होने वाली झांकियों को अंतिम रूप देने में कलाकार लगे रहे। इसको लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

बाबा बालेश्वर नाथ की मेहंदी की रस्म में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर से निकली महिलाओं का जुलूस का नजारा किसी दिव्य उत्सव से कम नहीं था। एक ओर जहां डमरू की गूंज वातावरण में पवित्रता भर रही थी, वहीं दूसरी ओर बैंड-बाजे और डीजे पर बज रहे महादेव के भजनों ने उत्साह को दोगुना कर दिया। भोले की फौज बनीं महिलाएं महादेव की भक्ति में लीन होकर जमकर थिरकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव का हुआ मटकोर, गौरा को लगाई हल्दी: रतसर। महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली शिव बरात के निमित्त शुक्रवार को बीका भगत शिवमंदिर से महिलाओं ने गाते हुए मटकोर की रश्म पूरी की। मंदिर परिसर से डीजे की धुन पर पारंपरिक गीत गाती हुई महिलाएं भुवनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मटकोर के बाद महादेव और माता गौरा को हल्दी लगाई। इस दौरान हरहर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शनिवार को मेहंदी की रश्म निभाई जाएगी। इसके लिए भुवनेश्वर महादेव मंदिर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। इधर शिव बरात की तैयारी के संदर्भ में संयोजक समिति के नंदू सिंह, मुन्ना श्रीवास्तव, उमेश सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह बीकाभगत शिवमंदिर से 10 बजे भगवान शिव की बरात निकलेगी। जो पूर्व निर्धारित मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed