फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Garlic crop stolen from field in Ballia

Garlic Price: लहसुन के भाव बढ़े तो सक्रिय हुए चोर, यूपी के इस जिले में खेत से उखाड़ ले गए 70 हजार की फसल

Mon, 02 Dec 2024 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 02 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

लहसुन का भाव बढ़ने के साथ ही चोर भी सक्रिय हो गए हैं। बलिया में चोरों ने लहसुन के खेत को ही निशाना बना दिया। रात में खेत में से ही लहसुन की फसल चोरी कर फरार हो गई। 

विज्ञापन
Garlic crop stolen from field in Ballia
लहसुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवका गांव में खेत से लहसुन की फसल चोरी करने के मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। जांच के बाद मामले का पर्दाफाश करने की बात कही गई है। चोरी गई फसल की कीमत 50 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है। नौकागांव निवासी पीड़ित किसान गुप्तेश्वर सिंह ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


लहसुन का भाव आसमान क्या चढ़ा अब चोरों के निशाने पर आ गया है। नौका गांव निवासी गुप्तेश्वर सिंह करीब एक बीघा लहसुन की फसल लगाए हैं। गत शनिवार की देर रात चोरों ने करीब आठ बिस्वा लहसुन की बोई गई खड़ी फसल को उखाड़ कर अपने साथ लेकर चले गए। 

विज्ञापन

पीड़ित किसान गुप्तेश्वर सिंह ने बताया कि करीब एक लाख रुपये से अधिक खर्च कर करीब एक बीघा लहसुन की फसल लगाई थी। इसमें करीब आठ बिस्वा लहसुन की फसल को गत शनिवार की देर रात में चोर उखाड़ कर लेकर चले गए। 

बताया कि वर्तमान में हरे लहसुन का बाजार भाव 160 रुपये प्रति किग्रा है। बताया कि चोरों ने करीब 4.4 क्विंटल फसल चुराई है। इसकी बाजार में कीमत लगभग 70 हजार है। एसएचओ राकेश रोहन सिंह ने रविवार की देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

अब रात में खेत की रखवाली करने लगे किसान

नवगा गांव में चोरों द्वारा लहसुन की फसल चुराने की बात जैसे ही अन्य किसानों को हुई तो उनके अंदर भय व दहशत का माहौल कायम हो गया हैं। चोरी की इस घटना के बाद अब किसान रात में खेत की रखवाली करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed