{"_id":"62c71ba3f63d1507024117a8","slug":"garbage-disposal-center-will-be-built-in-10-villages-of-the-district-with-rs-6-93-crore-ballia-news-vns6628218135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 10 गांवों में 6.93 करोड़ रुपये से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 10 गांवों में 6.93 करोड़ रुपये से बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र
विज्ञापन
जिले के 10 गांवों में 693.73 लाख से जल्द ही बुलंदशहर मॉडल की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। शासन की ओर से धन जारी कर दिया गया है। इस कार्य में 30 फीसदी की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से खर्च किया जाएगा। पंचायती राज विभाग कार्रवाई में जुटा है।
स्वच्छ भारत अभियान के मिशन के फेज टू के तहत ‘मेरा गांव, स्वच्छ गांव’ अभियान अब धरातल पर उतरेगा। इसके तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में सामुदायिक सोख्ता गड्ढों व प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र का निर्माण और ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। शासन ने जिले के गांवों को स्वच्छ रखने व ठोस और तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए बुलंदशहर जिले के गांव शहजादपुर कनैनी मॉडल के तहत कार्य कराने का फरमान जारी किया है। शहजादपुर कनैनी मॉडल को परखने के लिए पिछले माह 40 कर्मियों का दल वहां गया था और निर्माण कार्य देख कर लौटा है। अब पंचायती राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रक्रिया तेज कर दी है।
पहले चरण में विभाग ने 10 गांवों में ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए संयंत्र लगाने के लिए कुल 693.73 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजी थी जो स्वीकृत हो चुकी है और शासन की ओर से धन का आवंटन भी कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी की मानें तो ग्रामवार कार्ययोजना के सापेक्ष 30 फीसदी की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से और 70 फीसदी राशि शासन द्वारा खर्च किया जाएगा। जल्द ही इन गांवों में कूड़ा प्रबंधन से संबंधित कार्य शुरू कराया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
ऐसे होगा कचरे का निस्तारण
ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक, पॉलिथीन, धातुओं, कागज, कपड़े, थर्माकोल को कंटेनर के माध्यम से एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मचारी गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करेंगे और स्थापित संयंत्र तक पहुंचाएंगे।
इन गांवों में स्थापित होगा कूड़ा प्रबंधन
ब्लॉक गांव लागत लाख में
दुबहर दुबहर 75.11
दुबहर शिवपुर दीयर नई बस्ती 104.35
मनियर बालूपुर 47.99
मनियर सुल्तानपुर 73.37
चिलकहर चिलकहर 43.90
बैरिया चकिया 69.25
नगरा ताड़ीबड़ागांव 81.95
सीयर अवाया 49.11
बेरुआरबारी मैरीटार 6.45
गड़वार गड़वार 62.25
पहले चरण में 10 गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। शासन से कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है और धन का आवंटन किया जा चुका है, प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
- यतेंद्र सिंह, डीपीआरओ, बलिया