फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gangster on bike thief Jawahar and three accomplices, arrested

Ballia News: बाइक चोर जवाहर सहित तीन साथियों पर गैंगस्टर, गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Gangster on bike thief Jawahar and three accomplices, arrested
बलिया। जपनद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। बाइक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बाइक चोरी के कई मामले में आरोपी जवाहर गोंड सहित तीन साथियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इन सबके खिलाफ जिले के सदर कोतवाली, चितबड़ागांव, नरही सहित कई थानों में बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पास से चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद की है। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से देशी तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में खलबली मची है। चितबड़ागांव थाना प्रभारी आरएस नागर ने शिकायत दी है कि गैंग लीडर जवाहर लाल गोंड उर्फ लड्डू निवासी नगपुरा एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करता है।
विज्ञापन

गिरोह का सदस्य अजय साहनी उर्फ जितेन्द्र निवासी नगपुरा व मनोज राजभर निवासी बनियापुर थाना रसड़ा है। यह गैंग लीडर अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर अपने आर्थिक भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु वाहन चोरी की घटना में लिप्त है। इनके द्वारा आए दिन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के सर्वाजनिक स्थानों पर खड़ी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गैंग के दहशत के कारण इनके गलत कार्यों का कोई खिलाफत नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed