फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganges waves stumbled and tied the target

गंगा की लहरों ने ठोकर और बंधे को बनाया निशाना

Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ganges waves stumbled and tied the target
दुबे छपरा स्थित सिंचाई विभाग के बंधे को काटती गंगा लहरें। - फोटो : BALLIA
गंगा नदी का पानी पेटे में समाने लगा है। गुरुवार की दोपहर गंगा की लहरों ने दुबे छपरा में सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए ठोकर को काटने के साथ ही बंधे को काटना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन

दुबे छपरा अनुसूचित बस्ती के समीप दुबे छपरा गांव को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने करोड़ों की लागत से ठोकर का निर्माण कराया था। वर्ष 2013 के बाढ़ के बाद पूर्व गीता प्रेस की ओर से बनवाए गए बंधे पर कार्य कराया था। बंधा कन्हई ब्रह्म स्थान से दक्षिण दिशा में पहले ही गंगा की भेंट चढ़ गया था। गंगा का पानी वापस लौट रहा है। गुरुवार के को एक बार फिर कटान होने लगी। देखते ही देखते आधे ठोकर को काटने के साथ ही बंधे को गंगा की लहरें निगलने लगीं। इससे गांव में में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण अपने घरों को भी बचाने की जद्दोजहद में लग गए।
विज्ञापन

सरयू में फिर शुरू हुई बढ़ाव
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से निरंतर गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को अचानक बढ़ाव शुरू हो गया। नदी का पानी खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक कम हो गया था। बृहस्पतिवार को अचानक बढ़त दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 63.250 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान 64.010 मीटर से 76 सेंटीमीटर नीचे है। दो से ढाई सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed