फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga's water level stable at 58.615 meters; water remains stagnant in villages.

Ballia News: गंगा का जलस्तर 58.615 मीटर पर स्थिर, गांवों में ठहरा है पानी

Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level stable at 58.615 meters; water remains stagnant in villages.
चक्की नौरंगा गांव में कटान के मुहाने पर ​स्थित लोगों का मकान।संवाद
बलिया/मझौवां। गंगा नदी का जलस्तर बीते छह दिनों से स्थिर है। शुक्रवार की शाम को भी गंगा का जलस्तर स्थित रहा लेकिन बाढ़ की आशंका लोगों में बनी है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर शुक्रवार की शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 59.170 मीटर दर्ज किया गया। खतरे के निशान 57.615 मीटर की जगह जलस्तर 58.615 मीटर है। इससे गांवों में पानी ठहरा हुआ है। अब गांवों की पानी ठहरने से बदबू आने लगी है।
शुक्ल छपरा, जग छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, प्रसाद छपरा, वंश गोपाल छपरा, मिश्र के हाता, मुरली छपरा, बुधनचक, बड़का बुधनचक, चिंतामणि राय के टोला, गुदरी राय के टोला, पांडेयपुर, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की नौरंगा और उपाध्याय टोला समेत दर्जनों गांव अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

निचले हिस्सों में बसे लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं, जबकि ऊंचे स्थानों पर पहुंचे ग्रामीणों को कीचड़ और सड़न भरी दुर्गंध ने परेशान कर रखा है। चक्की नौरंगा के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। कई परिवार तटबंधों पर शरण लिए हुए हैं। उनके सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में जलभराव से बढ़ी परेशानी: दया छपरा। बाढ़ का पानी अब बाढ़ पीड़ितों के लिए कोढ़ में खाज साबित हो रहा है। संपर्क मार्गों से भले ही बाढ़ का पानी निकल गया है, लेकिन गांव की गलियों और निचले इलाकों में अब भी पानी जमा है। ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर घरों तक आना-जाना पड़ रहा है।

इसके चलते लोगों में खुजली और पैरों में सड़न की शिकायत बढ़ने लगी है। चिंतामणि राय के टोला निवासी बाढ़ पीड़ित धनंजय सिंह ने बताया कि पानी कम होने के बाद परेशानी और बढ़ गई है। अब नाव भी नहीं चल पा रही है और गलियों में जमा पानी से होकर पैदल गुजरना मजबूरी बन गई है। लगातार गंदे पानी में पैर रहने से खुजली और पैरों में सड़न की समस्या होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed