{"_id":"6ac159eb1aa679f6ff07e077","slug":"ganga-saryu-water-levels-on-the-decline-difficulties-remain-in-more-than-50-villages-ballia-news-c-190-1-bal1002-174336-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घटाव पर गंगा-सरयू का जलस्तर, 50 से ज्यादा गांवों में दुश्वारियां जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घटाव पर गंगा-सरयू का जलस्तर, 50 से ज्यादा गांवों में दुश्वारियां जस की तस
विज्ञापन
एनएच-31 के दक्षिण तरफ फैला गंगा नदी के बाढ़ का पानी।संवाद
बलिया। गंगा और सरयू नदी का जलस्तर अब नीचे उतरने लगा है। लेकिन तटवर्ती 50 गांवों में दुश्वारियां जस की तस हैं। गांवों की सड़कों पर कीचड़, जलभराव की समस्या है।
शनिवार की शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा खतरा बिंदु से एक मीटर से ऊपर बह रही है। जलस्तर में आधा सेमी प्रतिघंटे घटाव दर्ज की जा रही है। वहीं, सरयू नदी डीएसपी हेड पर खतरा बिंदु से करीब 69 सेमी ऊपर बह रही है। नदी में एक सेमी प्रतिघंटे घटाव दर्ज किया गया।
उधर, मझौंवा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिक्कत बढ़ गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ के बाद फैलने वाली दुर्गंध संक्रमणों के फैलने का कारण बन सकती है। गंदे पानी और सड़ी-गली चीजों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस संक्रामक बीमारियों के फैलने के मुख्य कारण होते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
डीएम ने रामगढ़ से गोपालपुर दुबे छपरा तक बाढ़ बचाव कार्यों का लिया जायजा
दया छपरा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार की शाम रामगढ़ से सटे गोपालपुर, दुबे छपरा समेत गंगा के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई एवं बाढ़ विभाग की ओर से कराए गए निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तटबंध के किलोमीटर 27.950 पर स्थित स्पर और तटबंध का निरीक्षण कर उसकी स्थिति देखी तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी बैरिया रमेश चंद्र वर्मा, तहसीलदार उदयभान, सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी, जूनियर इंजीनियर अमरनाथ वर्मा, वसीम अहमद और जगवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और बाढ़ बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आदर्श नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई नियमित और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने गंगापुर में गंगा नदी के कटान से बचाव के लिए बने रिंग बांध का भी निरीक्षण किया। वहां कटान रोकने के लिए बोरियों में बालू भरने का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। इससे बाढ़ के दौरान कटान की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। संवाद