फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga's water level crosses red mark, platform made of EC bag five feet sunken

गंगा का जलस्तर लाल निशान पार, ईसी बैग से बना प्लेटफार्म पांच फुट धंसा

Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level crosses red mark, platform made of EC bag five feet sunken
रामगढ़। गंगा का जलस्तर लाल निशान पार करते ही गंगापुर में 8.31 लाख रुपए के प्रोजेक्ट के तहत दो स्थानों पर हुए कटान रोधी कार्य की पोल खुलने लगी है। रविवार की सुबह ही सोनार टोला के समीप ईसी बैग द्वारा बनाया गया प्लेटफार्म करीब 5 फुट नीचे खिसक गया। इसके कारण लोहे की जाली में डाला गया बोल्डर भी नीचे खिसकना शुरू हो गया है। जैसे ही इसकी सूचना बाढ़ विभाग के अधिकारियों को मिली वह मौके पर पहुंचकर फ्लड फाइटिंग के तहत बालू से भरी बोरियों को डालने का काम शुरू कर दिया जो गंगा की लहरों को रोकने में सक्षम साबित नहीं हो रहा है। इसको लेकर सोनार टोला व बनिया टोला में अफरा-तफरी मची है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग द्वारा सोनार टोला के समीप 3.69 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से कटान रोधी कार्य शुरू हुआ था लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ठेकेदार काम छोड़ कर फरार हो गए। ठीक यही स्थिति गंगापुर डगरे के समीप हो रहे कार्य की भी स्थिति रही। जहां ठेकेदार द्वारा 4.71 करोड़ रुपए की लागत से कटान रोधी कार्य शुरू किया लेकिन वह भी अधूरा है। अब गंगा की लहरें उफान मारनी शुरू की है तो लोहे की जाली में डाला गया पत्थर नीचे खिसकना शुरू हो गया है। जिसके चलते गंगा के मुहाने पर बसे लोगों में तो डर है ही बंधे के उत्तर दिशा में भी बसे लोग भी सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदारों द्वारा इन कार्यों में मानकों की धज्जियां उड़ाई गई जब शिकायत की गई तो ठेकेदार गंगा में पानी बढ़ने का बहाना बना कर काम बंद कर गायब हो गया। इस बाबत बाढ विभाग के अवर अभियंता जावेद अहमद ने बताया कि गंगा का पानी बढ़ने के चलते स्पर लांचिंग किया है फिर भी फ्लड फाइटिंग के तहत बालू की बोरियों को डाला जा रहा है खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed