फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga reaches the road in Daya Chapar, people evacuate house

दया छपर में सड़क तक पहुंची गंगा, लोगों ने खाली किया घर

Wed, 02 Oct 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga reaches the road in Daya Chapar, people evacuate house
ाढ़ के कारण उमरगंज मदरसे में शरण लिए पीड़ित परिवार - फोटो : BALLIA
दयाछपरा। गंगा की उतरती लहरों ने कटान करते हुए बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार बसे नौरंगा, भुवाल छपरा गांव को निगलने को आतुर हो गई है। अब तक गंगा की धारा ने लगभग 200 बीघा जमीन को काटते हुए दया छपरा, नौरंगा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क के पास पहुंच गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। गंगा की लहरों ने काटते हुए नौरंगा निवासी त्रिलोकी ठाकुर के बागीचा को बुधवार की सुबह अपनी जद में ले ली। ग्रामीणों की माने तो शाम तक त्रिलोकी ठाकुर का डेरा भी गंगा की भेंट चढ़ जाएगा।
विज्ञापन

वैसे एहतियात के तौर पर त्रिलोकी ठाकुर अपने डेरा के सारे सामान निकालकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पहुंचा चुके हैं। साथ ही बंधा की भीतर रहने वाले भी बंधा के आसपास के दर्जनों लोगों ने अपना घर खाली कर दिया। ग्रामीणों की माने तो गंगा की कटान रह रहकर कभी आधा घंटा कटान करती है तो दो दिन आराम करने के बाद फिर कटान शुरू हो जाता है। जिससे ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाते। अब नौरंगावासी गंगा के कृपा पर खड़े हैं। नौरंगावासियों का कहना है कि शुरू से ही इस ग्राम सभा के साथ शासन प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी छल किया है। अगर थोड़ा सा भी शासन प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि ध्यान दे दिए होते तो आज यह नौबत ग्रामसभा के लिए नहीं आती। हर साल जनप्रतिनिधि चुनाव के समय आते हैं और झूठे वादों के लाली पाप देकर चले जाते है। विकास के नाम पर जिला का पिछड़ा ग्राम सभा नौरंगा भुवाल छपरा अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन

बारिश से कई गांव बने टापू
दुबहर। पिछले एक सप्ताह से हो रही भीषण बारिश के कारण क्षेत्र के रामपुर बोहा, चंदवक, बिंद के छपरा, अकबरपुर आदि गांव टापू बन चुके है। गांव के चारों तरफ पानी लबालब होने के कारण उनका घर से निकला मुश्किल है। सदर एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने रामपुर बोहा के ग्राम प्रधान अजीत यादव के अनुरोध पर मंगलवार की शाम पूरे इलाके का मुआयना किया। इसके बाद संबंधित लेखपाल को पशुओं के लिए चारा व लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं इस भीषण बारिश में मक्का के फसल के साथ ही कई एकड़ में लगाए गए बड़ा लाल मिर्च के पौधे गलकर नष्ट हो गए है। जिससे किसानों को भारी क्षति हुई है। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरूण सिंह ने बोहा क्षेत्र में हुए किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed