फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga is rising by 2 cm per hour, 37 villages from Ujiar to Manjhi have become islands

Ballia News: दो सेमी प्रतिघंटे बढ़ रही गंगा, उजियार से मांझी तक 37 गांव बने टापू

Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ganga is rising by 2 cm per hour, 37 villages from Ujiar to Manjhi have become islands
नरही क्षेत्र के शाहपुर बभनौली दियारा क्षेत्र से स्टाटर और तार सिर पर लेकर जाता किसान।संवादनरही - फोटो : samvad
मझौंवा। गंगा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दो सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ा। उजियार से लेकर मांझी तक 37 गांव टापू बन गए हैं। लगभग 5 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार रविवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.420 मीटर दर्ज किया गया। नदी चेतावनी बिंदु 57.615 मीटर से दो सेमी ऊपर 59.42 मीटर पर बह रही है।
विज्ञापन

भरसौता से लेकर टेंगरही बिड़ला बांध से लेकर नदी के दक्षिण दिशा में स्थित चक्की नौरंगा तक पांच दर्जन से अधिक गांवों व 60 हजार की आबादी बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर उच्चतम बिंदु 60.390 मीटर के आस-पास रहेगा, जिसके कारण भयंकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, गंगा की बाढ़ का पानी फैलने से प्रावि सुघरछपरा, प्रावि गोपालपुर और प्रावि उदई छपरा, पीएन इंटर काॅलेज दूबे छपरा, अमरनाथ मिश्र पीजी काॅलेज दूबेछपरा, यशोदा देवी बालिका इंटर काॅलेज दूबेछपरा, महाबीर सिंह इंटर काॅलेज बादिलपुर, प्रावि हृदयचक, प्रावि बादिलपुर, प्रावि राजपुर, निर्माणाधीन इंटर कालेज नौरंगा समेत एनएच-31 से दक्षिण स्थित अधिकतर स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बैरिया एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, एडीएम, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय ने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। दूबे छपरा बाढ़ चौकी पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौरंगा में कटान जारी : नौरंगा के पूरब-उत्तर दिशा की मलिन बस्ती के पास कटान बदस्तूर जारी है। चक्की नौरंगा में एक दर्जन से अधिक पक्के मकानों को नदी निगल चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के हुकुम छपरा डेंजर जोन पर जलस्तर में वृद्धि से खतरा बढ़ गया है। नेशनल हाईवे पर हुकुम छपरा से लेकर दूबे छपरा तक प्लास्टिक की बोरी में बालू और मिट्टी भरकर रखी जा रही है। बंधे पर जहां पर ऊंचाई कम है, वहां पर मिट्टी पाटी जा रही है।
सती घाट पर कटान से दहशत : लालगंज। गंगा का पानी शिवपुर घाट और बिंद बस्ती से रविवार के ओवर फ्लो होकर रिहायशी मकानों तक पहुंचने लगा है। उधर सती घाट, बहुआरा घाट से भी दो चार सेंटीमीटर बढ़ने के बाद पानी रिहायशी गावों तक पसर जाएगा। इससे करीब तीस हजार से अधिक आबादी नदी के पानी से प्रभावित होगा। शिवपुर घाट पर निर्माणाधीन पक्के पुल के पास कटान तेजी हो गई है।

24 घंटे में 15 सेमी बढ़ा सरयू का जलस्तर : बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि का क्रम जारी है। पिछले 48 घंटे से जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम जलस्तर 63.14 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 87 सेंटीमीटर नीचे है। आयोग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अगले 24 घंटे में आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed