फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gambler drowned in jackfruit drain while running to see police

कटहल नाले में भागते वक्त युवक डूबा

Thu, 07 Nov 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gambler drowned in jackfruit drain while running to see police
डुबे युवक को खोजते गोताखोर। - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के इंदिरा मार्केट के पीछे गुरुवार की सुबह जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही एक जुआरी भागते समय पैर फिसलने से कटहल नाले में गिर कर डूब गया। पुलिस ने नाले में जाल डलवा कर तलाश कराई लेकिन जुआरी का पता नहीं चला। इसी बीच बहेरी के कुछ युवकों और जुआरी के परिवार की महिलाओं ने राजधानी मार्ग जाम करने का प्रयास किया। मौके की नजाकत को समझते हुए कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी भी मौके पर डटे रहे। बाद में एसपी देवेंद्रनाथ ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी राजा खान (25) पुत्र नजरुदीन खान उर्फ बूढ़ा इंदिरा मार्केट के पीछे दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची तो जुआरी भागने लगे। भागते समय पैर फिसलने से राजा नाले गिर गया और डूब गया। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जानकारी होने पर एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के साथ पहुंचे। माहौल को देखते हुए एएसपी ने शहर कोतवाल विपिन सिंह, फेफना एसएचओ शशिमौलि पांडेय, गड़वार एसएचओ नागेश उपाध्याय, सुखपुरा एसओ वीरेंद्र यादव, महिला थानाध्यक्ष समेत पीएसी को मौके पर बुला लिया। नाले में जाल डलवा कर गोताखोर से तलाश कराई लेकिन जुआरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस घटना से नाराज गांव के कुछ युवकों और परिवार की महिलाओं ने राजधानी रोड पर कई बार जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर जाम नहीं लगने दिया। मृतक के छोटे भाई मेराज का आरोप है कि इंदिरा मार्केट के पीछे जुआ हो रहा था। वहां उसका बड़ा भाई खड़ा होकर देख रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों को दौड़ाया। भागते वक्त उसका भाई कटहल नाले में गिरकर डूब गया। पुलिस नहीं दौड़ाई होती तो शायद उसका भाई कहलट नाले में नहीं गिरता। राजा खान की शादी 2013 में बिहार के सीवान जिला निवासी तबब्सुम के साथ हुई थी। इसका एक तीन वर्षीय पुत्र अतमस एवं दो वर्षीय पुत्री तानिया है। राज चार भाइयों में सबसे बड़ा है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि डूबे युवक की छानबीन की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed