फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fury on the issue of law and order

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर रोष

Sat, 12 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 12 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fury on the issue of law and order
जनपद में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डीएम से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा। नौ सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था जल्द पटरी पर नहीं आती है तो प्रशासन भाजपा के आंदोलन को संभालने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही हमला किया गया है। सपा के मंत्री के इशारे पर पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है। यदि जिला प्रशासन समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई किया होता तो आज जनपद की स्थिति इतनी भयावह नहीं होती।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता राम प्रसाद जायसवाल और उसके तीनों पुत्रों द्वारा जुलूस पर बंदी के दौरान गोली चलाई गई। बेवजह उत्पात मचाया गया। लेकिन अभी तक पुलिस चारों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उधर गोली से घायल राकेश चौबे तथा देवतांनद तुरहा पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि सपा सरकार में जनपद में जितने भी काम कराए गए हैं, उसकी जांच कराई जाए। गत दिनों छात्रों द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान जिन छात्र नेताओं पर मुकदमा हुआ है, वापस लिया जाए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, केतकी सिंह, भगवान पाठक, नागेंद्र पांडेय, अनूप चौबे, कैलाश बिहारी सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माधव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed