फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Furnace on hold, now how do business

भट्ठी पर रोक,अब कैसे चलेगा धंधा

Sun, 22 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 22 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
शासन ने निर्देश जारी कर होटल और रेस्टोरेंट में कोयला और केरोसिन को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही निर्देश का अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ऐसे में कोयले और केरोसिन का उपयोग करने वाले रोस्टोरेंट एवं होटल संचालकों के साथ ही भट्ठी पर चाय बनाने वाले दूकानदारों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  प्रतिबंध के बाद भी रविवार को कुछ दूकानों पर कोयले जलते नजर आए।
विज्ञापन



कस्बे में चाय नाश्ता की दूकान संचालक नन्हक साह का कहना है कि 40 किलो कोयले का मूल्य 440 रुपये है। जिस से एक सप्ताह तक हमारा काम चल जाता है। वहीं एक सिलेंडर का सरकारी रेट 659 रुपये है, ब्लैक में 800 रुपये में मिलता है। एक सिलेंडर पांच दिन से ज्यादा नहीं चल पाएगा, जिससे हमारा रोजगार काफी महंगा हो जाएगा। इसलिए या तो मजबूरी में कोयला ही जलाना पड़ेगा, या धंधा बंद कर देना होगा।
विज्ञापन



कस्बा में होटल चलाने वाले कमलेश का कहना कि कोयले के मुकाबल गैस काफी महंगी पड़ेगी। जब हमें कुछ फायदा ही नहीं होगा तो धंधा चलाने से क्या मतलब। बड़े-बड़े होटलों में खाने की कीमत बहुत अधिक होती हैं इसलिए उन्हें तो वाजिब से भी काफी ज्यादा मिल जाता है। लेकिन हम छोटे-छोटे दूकानदार किफायती दर पर खाना खिलाते है, इसलिए हमारा धंधा चौपट हो जाएगा। चाय-नाश्ते के दूकानदार सुनील का कहना है प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार, हमारे जैसे गरीब छोटे दूकानदारों पर ही उनका कानून लागू होता है। हम अपना किसी तरह धंधा चलाकर परिवार चलाते हैं। लेकिन अब कोयले पर प्रतिबंध लग जाने से हमारे परिवार के जीविकापार्जन पर संकट गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैरिया कस्बे में मिठाई दूूकान का संचालन करने वाले हरिशंकर प्रसाद का कहना है कि हमारा धंधा कानून के लागू होने से बंद हो जाएगा। कारण की गैस सिलेंडर महंगा पड़ेगा। ऐसे में हम लोगों का धन्धा बंद हो सकता है। सरकार की यह नीति गरीबविरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed