फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Funds withdrawn for community toilet and panchayat building, construction incomplete

सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन की धनराशि निकाली, निर्माण अधूरा

Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Funds withdrawn for community toilet and panchayat building, construction incomplete
नगरा। स्थानीय ब्लाक के पडरी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा पड़ा है। सामुदायिक शौचालय की पूरी धनराशि 5.71 लाख खर्च हो गई, लेकिन वह आज भी अधूरा है। इसके चलते वह हमेशा बंद रहता है।
विज्ञापन

इसी तरह, प्रशासनिक व्यवस्था में पंचायत भवन के नाम पर तत्कालीन सचिव ने 11 लाख रुपये आहरित कर लिए। काफी हो हल्ला के बाद किसी तरह से भवन का लिंटर हुआ लेकिन आज भी फर्श, रंगाई-पुताई, बाउंड्री, विद्युतीकरण होना बाकी है। मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन पूर्ण करने के लिए सौ दिन का समय दिया था। यहां पंचायत सहायक की नियुक्ति भी हो चुकी है। इन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। पंचायत भवन में ही कंप्यूटर सेट रखना है। भवन के पूर्ण न होने से यह कार्य मूर्त रूप नहीं ले पा रहा है। इस प्रकरण में ब्लाक के अधिकारी मौन साधकर बैठे हैं। तत्कालीन सचिव ने शौचालय और पंचायत भवन को अधूरा छोड़ राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अपना स्थानांतरण अन्यत्र करा लिया। पुन: वापस कराया गया तो किसी तरह भवन का लिंटर हुआ। इसी बीच, अन्य कार्य अधूरा छोड़ पुन: स्थानांतरण करा लिया। सच तो यह है कि इन दोनों योजनाओं को पूर्ण कराने में यहां के अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह का कहना है कि पड़री के शौचालय और पंचायत भवन को पूर्ण कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed