फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Funds received for new dilapidated old kitchen garden

Ballia News: पुराने किचन गार्डन बदहाल नए के लिए मिली धनराशि

Sun, 03 Mar 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Funds received for new dilapidated old kitchen garden
बलिया। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील में ताजा सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए किचन गार्डन खत्म हो गए हैं। ज्यादातर किचन गार्डन में या तो घास उग आई है या फिर कूड़ा फेंका जा रहा है। ऐसे में शासन की योजना परवान नहीं चढ़ सकी। पहले 200 विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए शासन ने धनराशि मुहैया कराई थी। वहां पर इनका निर्माण कराया गया। वहीं 400 और विद्यालय के लिए धनराशि मिली।
विज्ञापन


जिले में कुल 2248 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें साढ़े 2.72 लाख का नामांकन है। इनमें करीब 60 फीसद छात्र-छात्राओं के लिए भोजन बनता हैं। इन विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए किचन गार्डन योजना को शुरू की गई। शुरुआत में जिले के 200 विद्यालयों का चयन किया गया। जिसके बाद में उन विद्यालयों में किचन गार्डन बनवाए गए। लेकिन सर्दियों में स्कूलों का अवकाश होने के बाद किचन गार्डन की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब हालात यह है कि वहां पर घास उग आई है। ऐसे में शासन की मंशा यहां पर पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

इधर, विभाग को 400 और विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए शासन से जनवरी में धनराशि मिल गई। विभाग ने यह धनराशि सभी विद्यालयों को हस्तांतरित कर दी है। इसी सत्र में यह किचन गार्डन बनाए जाने हैं। जानकार बताते हैं कि बीते समय में बनाए गए किचन गार्डन की देखरेख नहीं की गई। न ही इसके लिए नामित अफसरों ने इसकी लगातार निगरानी ही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 200 विद्यालयों में किचन गार्डन बनाने के लिए शासन ने धनराशि मुहैया कराई थी। वहां पर इनका निर्माण कराया गया। वहीं 400 और विद्यालय के लिए धनराशि मिली। वहां पर भी इनको बनवाया जाएगा। -अजीत पाठक, डीसी एमडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed