फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fruit distributed among patients on Mulayam Singh's birthday

पूर्व रक्षामंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया, मरीजों में बांटा फल

Fri, 22 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fruit distributed among patients on Mulayam Singh's birthday
सपा कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का 80वा जन्मदिन मनाते सपाजन। - फोटो : BALLIA
बलिया। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मनाया गया। इसके अलावा जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की। नेताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल बांटे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने शासनकाल में देश-प्रदेश के साथ ही बलिया को विशेष सौगात दी। इसमें बैरिया, बेल्थरारोड, सिकंदरपुर तहसील कलेक्ट्रेट में बहुद्देशीय सभागार, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम शामिल है। उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉलेज, मॉडल तहसील, जनेश्वर मिश्र पार्क, ट्रामा सेंटर, जनेश्वर मिश्र सेतु, इमरजेंसी भवन, महिला अस्पताल में 100 शैया का अस्पताल और सड़कों की सौगात दी।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि हम लोग पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना करते हैं। पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व मंत्री घूराराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, डॉ विश्राम यादव, यशपाल सिंह, मिठाई लाल भारती, चंद्रशेखर सिंह, संजय उपाध्याय, रामजी गुप्ता, विश्वनाथ यादव, जमाल आलम, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, जयप्रकाश यादव, मुन्ना प्रभुनाथ यादव, इरफान अहमद, राजकुमार पांडेय, मतलूब अख्तर, कमलेश चौहान, मिंटू खान, मंटू दुबे, आशुतोष ओझा, नवीन राय, मनोरमा सिंह, मीना यादव, बिंदु, अनंत मिश्रा, कुबेर तिवारी, वंशीधर, रविंद्र नाथ यादव, राघवेंद्र, गोलू, मंटू साहनी, अजीत यादव, अनिल गुप्ता, बंशीधर यादव, पल्लू जायसवाल, शंभू चौरसिया, सुमन, सुभाष यादव, अमरजीत यादव, पप्पू खान, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव तथा संचालन राजन कनौजिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed