फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From minister to common people paid tribute to CDS Bipin Rawat

सीडीएस बिपिन रावत को मंत्री से लेकर आमलोगों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
From minister to common people paid tribute to CDS Bipin Rawat
सीडीएस जनरल विपिन रावत सहित 13 लोगों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर नगर से सटे मिड्ढा निवासी काशी नाथ पांडेय के दरवाजे पदयात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को पहुंचे प्रदेश के के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री ने कहा कि हमने एक ऐसे वीर सपूत को खोया है, जिसने देश की सुरक्षा में हमेशा ही अहम भूमिका अदा दी। इस क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है। इस मौके पर बुढा सिंह, शैलेंद्र सिंह, छोटू सिंह, उमेश सिंह, आलोक सिंह, प्रधान मणिंद्र बहादुपर ठाकुर, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, सिकंदरपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय रंजन के कैंप कार्यालय पर बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया। डॉ रंजन ने कहा कि पूरा देश आज शोकाकुल है। सीडीएस बिपिन रावत का निधन बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई भविष्य में नहीं की जा सकती है। इस मौके जगरूप गुप्ता, नईम भाई, राजेश्वर प्रसाद, राजेश बरनवाल, दीपक वर्मा, राहुल गुप्ता, पंचानंद शर्मा, अतुल शर्मा, रमजान, अनिरुद्ध गुप्ता, विजय कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, जवाहर राजभर, प्रदीप गुप्ता, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, डब्लू, अखिलेश गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed