फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   From 2.5 million rupees, NH will be repaired only for four and a half km

एनएच 31 के मरम्मत पर लग सकता है ग्रहण, प्राप्त से धन से पूरा नहीं हो सकेगा कार्य

Fri, 29 Nov 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
From 2.5 million rupees, NH will be repaired only for four and a half km
बैरिया। एनएच 31 को गड्ढामुक्त करने के कार्य पर एक बार फिर ग्रहण लग सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ढाई करोड़ रुपये जारी किए गए हैं जिससे महज साढ़े चार किलोमीटर तक ही मरम्मत हो सकती है। जबकि बैरिया से मांझी तक कुल दूरी 14 किमी सड़क गड्ढायुक्त है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक की मानें तो गाजीपुर के मांझी घाट तक मरम्मत के लिए 143 करोड़ स्वीकृत हैं लेकिन कोई टेंडर नहीं डाल रहा है जिससे यह अधर में लटका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आजमगढ़ के परियोजना निदेशक नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि एनएच 31 पर गाजीपुर से मांझी घाट तक कुल लंबाई 140 किमी की मरम्मत के लिए 143 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर नहीं डाल रहा है जिससे आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दो करोड़ 54 लाख रुपये मिले हैं जिससे मरम्मत कार्य चल रहा है। इस धनराशि से साढ़े चार किमी लंबाई में ही सड़क मरम्मत हो सकती है। इससे अधिक के लिए फिर प्रोजेक्ट बनाकर भेजा जाएगा। धन मंजूर होने पर कार्य शुरू होगा। इसमें वक्त लग सकता है। उल्लेखनीय है कि एनएच की मरम्मत होनी है। प्रति मीटर 10 हजार रुपये के हिसाब से एनएचआई को भुगतान करना है। फिर भी टेकेदार क्यों नहीं टेंडर डाल रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई के सदस्य आरके पांडेय ने बताया कि एनएच 31 को गाजीपुर से मांझी घाट तक मरम्मत के लिए 143 करोड़ स्वीकृत हुआ है लेकिन कोई ठेकेदार टेंडर डालने के लिए आगे नहीं आ रहा है। इसका क्या कारण है, मैं नहीं बता सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत नहीं हुई तो अदालत की शरण लेंगे : एनएच की मरम्मत की मांग को लेकर दुर्गविजय सिंह झलन के नेतृत्व में लोगों ने तीन दिन पूर्व जिन्न बाबा के स्थान पर जाम लगाया था। उस दौरान एसडीेम बैरिया अशोक चौधरी ने पांच दिसंबर तक एनएच 31 पर मांझी घाट तक मरम्मत और 10 दिसबंर तक जयप्रभा सेतु की मरम्मत कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया था। उधर, इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि एक माह के अंदर अगर मांझी घाट तक एनएच 31 को गड्ढामुक्त नहीं किया गया तो वे मामले को लेकर उच्च न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed