फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friendship on Instagram turned into love, the matter reached the police station

Ballia News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती प्यार में बदली, मामला कोतवाली पहुंचा

Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Friendship on Instagram turned into love, the matter reached the police station
बांसडीह/घोघा। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदला तो परिवारवालों ने प्रेमी युगल पर बंदिशें लगा दीं। इसके बाद मामला कोतवाली बांसडीह पहुंच गया। कोतवाली में काफी देर तक पंचायत होती रही, लेकिन युवक-युवती के बालिग होने से मामले का कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती की बिहार के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ा। दोनों इंस्टाग्राम पर ही साथ रहने और जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान दोनों के प्यार की भनक युवती के परिवार को लगी तो परिवारवालों ने युवती की शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी और बंदिशें लगा दीं। वहीं, युवती प्रेमी से ही विवाह पर अड़ी रही। मामला कोतवाली पहुंचा गया। दोनों परिवारों के साथ पंचायत हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल बालिग हैं। युवती कोतवाली में युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, युवक भी पूरे परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा था। कोतवाली में देर शाम तक दोनों परिवार की आपसी समझौता के आधार पर युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। इस मामले में कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती और युवक बालिग हैं। युवती के परिजन इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed