फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friend killed in assault, dead body reached home

मारपीट में दोस्त की गई जान, शव घर पहुंचा

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Friend killed in assault, dead body reached home
सिकंदरपुर। भोपाल में दोस्तों से मारपीट में एक युवक की जान चली। बुधवार को दोपहर में उसका शव गांव पहुंचा तो मातम पसर गया।
विज्ञापन

कस्बा के डाकबंगला निवासी अनिल राजभर (29) अपने चार साथियों मुन्ना बारी, अरविंद राजभर, गुड्डू राजभर, धनु गोंड के साथ भोपाल में पारले एग्रो में काम करने के लिए अप्रैल माह में गया हुआ था। रविवार की शाम अनिल राजभर घायल अवस्था में अपने कमरे पर पड़ा हुआ था, जब गुड्डू राजभर कमरे पर पहुंचा तो अनिल राजभर ने बताया कि अरविंद राजभर व मुन्ना बारी ने हमको मारपीट कर घायल किया है। यह देख गुड्डू राजभर का होश उड़ गया। उसने धनु गोंड को इसकी जानकारी दी। वह भी मौके पर पहुंच गया। दोनों उसे अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची। पूरा परिवार घटना से हतप्रभ हो गया। कागजी कार्रवाई करने के बाद बुधवार की शाम मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। उसकी पत्नी सुनीता देवी व माता गीता देवी का रोते-रोते बुराहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed