फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Freedom fighters reached five hours late, Gondia-Barauni seven hours late

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी पांच, गोंदिया-बरौनी सात घंटे विलंब से पहुंची

Sun, 24 Dec 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters reached five hours late, Gondia-Barauni seven hours late
ठंड बढ़ने के साथ ही ट्रेनें लेट होने लगी हैं। सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफाॅर्म पर ठिठुर कर समय बिताना करना पड़ रहा है। बलिया से गुजरने वाली 15232 गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस रात 11.30 बजे की जगह सात घंटे लेट सुबह 7.15 बजे पहुंची। 15560 अहमदाबाद-दरभंगा 2.08 घंटे, 11071 मुबई-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 2.34 घंटे लेट पहुंची। 22428 आनंद बिहार-बलिया भृगु एक्सप्रेस तीन घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर 3.30 घंटा, 15232 गोंदिया-बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस डेढ़ घंटा बिलंब से पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार की रात 12562 स्वतंत्रता सेनानी डाउन पांच घंटे लेट होकर शाम सवा चार बजे पहुंची। राजधानी एक्सप्रेस 40 मिनट लेट पहुंची, 22 दिसंबर को जयनगर से प्रस्थान करने वाली 15561 अप स्वतंत्रता सेनानी आठ घंटे विलंब से दिल्ली पहुंची। ट्रेन लेट होने से बैठे-बैठे यात्री परेशान हो गए थे। वहीं, छपरा-वाराणसी सिटी, हरिहर नाथ एक्सप्रेस, छपरा-फरूखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, सरयू यमूना एक्सप्रेस निरस्त रही। ट्रेनों के लेट लतीफ संचालन से ठंड में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर ठिठुर कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। मोबाइल पर ट्रेनों का लोकेशन की जानकारी सही न दिखाने के कारण बार-बार पूछताछ खिड़की पर जाकर अपडेट लेते हुए यात्री दिखे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेनें बिलंब से आ रही हैं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए यात्री निवास में ठहरने की व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर ट्रेन आने के पूर्व से यात्रियों को एलाउंस कर जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed