फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Freedom fighter fighter lal bahadur died

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, डीएम-एसपी ने पुष्प चक्र किया अर्पित

Thu, 14 May 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter fighter lal bahadur died
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालबहादुर यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते जिलाधिकारी श्री? - फोटो : BALLIA
बांसडीह रोड। क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाल बहादुर यादव का 101 वर्ष की अवस्था में बुधवार रात निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शोक छा गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही गणमान्य लोगों ने बृहस्पतिवार को छितौनी पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सेनानी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर बांसडीह एसडीएम दुष्यंत कुमार, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, सीओ दीप चन्द, थाना प्रभारी अशोक कुमार आदि रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाल बहादुर यादव की अंत्येष्टि शिवरामपुर गंगा घाट पर की गई। मुखाग्नि सेनानी के पौत्र भरत यादव ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि सेनानी लाल बहादुर यादव पुत्र शिवनाथ का जन्म 1920 में छितौनी गांव में हुआ था। 1920 में थाना सहतवार था। 1942 मे सहतवार मिडिल स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले लाल बहादुर यादव विद्यार्थी जीवन से ही आजादी की लड़ाई में कूद गए थे। 1942 के आंदोलन में सहतवार थाने को जलाया गया था जिसमें वे शामिल थे। ये बात अंग्रेज पुलिस को पता चली कि थाना फूंकने में लाल बहादुर यादव भी थे तो पुलिस उनको छितौनी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई और फिर बलिया कोतवाली भेज दिया। कोतवाली में उनकी मुलाकात सेनानी महानंद मिश्र से हुई। थोड़े दिन बाद सेनानी लाल बहादुर को बरेली जेल में भेज दिया गया। जहां से उन्हें तीन साल बाद सजा पूर्ण होने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed