फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   free tablet scheme scam 500 rupees collected from students in college for free tablet in ballia

UP News: फ्री टैबलेट के लिए बच्चों से वसूले जा रहे 500 रुपये, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए अधिकारी

Wed, 26 Jun 2024 09:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

बलिया जिले के एक महाविद्यालय में सरकार द्वारा बांटे जा रहे फ्री टैबलेट के लिए छात्रों से 500 रुपये लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले को लेकर जांच शुरू हो गई है।  

विज्ञापन
free tablet scheme scam 500 rupees collected from students in college for free tablet in ballia
छात्राओं को मिला टैबलेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुफ्त टैबलेट योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट छात्रों को मुफ्त में वितरित किया जाने वाला टैबलेट देने के बदले 500 रुपये प्रति छात्र अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जमुना राम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए चार कैश काउंटर बनाए गए हैं। जिनमें काउंटर नंबर एक पर विजय शंकर तिवारी जो बीए पार्ट वन, बीएससी -एजी, काउंटर नंबर दो पर विनोद सिंह-बीए पार्ट-2 और एमए के छात्रों का, काउंटर नंबर तीन पर विनोद गुप्ता बीटीसी बीएड, एमएड व काउंटर नंबर चार पर एलएलबी की फीस ली जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वायरल वीडियो में अंगद प्रसाद गुप्ता प्राचार्य एवं बृजेश प्रसाद गुप्ता बतौर अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, ये दोनों लोग पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्राएं स्वीकार कर रही हैं कि उनसे टैबलेट रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये लिए गए हैं। इस संबंध में विद्यालय कुछ भी बताने से कतरा रहा है।

क्या बोले महाविद्यालय के प्राचार्य और कुलपति

वायरल वीडियो को गलत तरह से प्रचारित किया जा रहा है। कुछ छात्रों का फीस बकाया था, जिसे काउंटर पर जमा कराया जा रहा था। 500 रुपये का आरोप बेबुनियाद है।
-अंगद प्रसाद गुप्ता, प्राचार्य 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री टेबलेट वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को किसी तरीके का शुल्क नहीं देना होता है। जिस महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ वसूली की गई है, उसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. संजीत गुप्ता, कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय 

किसी महाविद्यालय द्वारा टैबलेट देने के नाम पर पैसा वसूली की शिकायत मिली है। इसकी जांच संबंधित नोडल अधिकारी को सौंपा गया है। यह गंभीर मामला है। जांच में दोषी पाए जाने पर उक्त के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
-रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed