फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud via app download

Ballia News: एप डाउनलोड कराकर ठगी

Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud via app download
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी अभिषेक तिवारी की वाशिंग मशीन ठीक कराने के लिए गूगल पर नंबर खोजना भारी पड़ गया। जालसाज ने फोन पर समस्या दूर करने का झांसा देकर एक एप डाउनलोड कराया। इसके बाद 27 सितंबर को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से कई बार में कुल 6.55 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

अभिषेक ने तहरीर में बताया कि 20 सितंबर को उन्होंने मशीन की मरम्मत के लिए गूगल से कस्टमर केयर का एक मोबाइल नंबर हासिल किया था। उस नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने उन्हें एप डाउनलोड करने और उसके बताए तरीके से प्रक्रिया पूरी करने को कहा। कुछ दिन बाद खाते से रकम निकलने लगी। ठगी का पता चलते ही उन्होंने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उक्त नंबर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


- गूगल पर मिले अनजान कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई एप डाउनलोड न करें।

- स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस की अनुमति बिल्कुल न दें।
- बैंक खाते, ओटीपी, यूपीआई पिन और कार्ड की जानकारी साझा न करें।

- साइबर ठगी होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed