फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud of Rs 6.50 lakh in the name of selling land; FIR registered against three accused

Ballia News: जमीन बेचने के नाम पर 6.50 लाख की धोखाधड़ी, तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.50 lakh in the name of selling land; FIR registered against three accused
बलिया। जमीन बेचने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बैनामा कराने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के चौक सिनेमा रोड निवासी सलाहुद्दीन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शहर में अपनी पत्नी के नाम से करीब डेढ़ डिसमिल जमीन खरीदनी थी। आरोप है कि 28 मई 2023 को जाफर रसीद, जमशेद खां और अनवर उसके घर पहुंचे और मौजा बहेरी स्थित डेढ़ डिसमिल भूमि दिखाई।
विज्ञापन

आरोपियों ने जमशेद खां को जमीन का मालिक बताते हुए जाफर रसीद के पक्ष में पंजीकृत मुख्तारेआम और खतौनी भी दिखाई। इससे भरोसे में आकर 6.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। नगद व चेक के माध्यम से पैसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का बैनामा पत्नी कमरून निशा के नाम कराया गया। आरोप है कि बैनामे के बाद कब्जा मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में मौके पर जानकारी हुई कि बेची गई जमीन पर जमशेद खां का कोई हक या हिस्सा नहीं है और दस्तावेज कूटरचित थे।

एक मई 2026 की शाम करीब सात बजे आरोपित वादी के घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी कमर में चोट आई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित पूरे परिवार को गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए चले गए। वादी का कहना है कि उसने उसी समय कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली है। कोतवाल प्रवीण सिंह ने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed