फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fourteen tankers of water from four vehicles extinguished the fire in four hours.

Ballia News: चार गाड़ियों के 14 टैंकर पानी से चार घंटे में बुझाई आग

Thu, 05 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fourteen tankers of water from four vehicles extinguished the fire in four hours.
बांसडीह-सहतवार मार्ग ​स्थित जूता-चप्पल की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद जले पड़े सामा - फोटो : samvad
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह-सहतवार मार्ग स्थित व्यापारी हरीश गुप्ता के जूते की होलसेल व रिटेल की दुकान में मंगलवार की शाम बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का जूता चप्पल राख हो गया। आग दूसरी मंजिल स्थित आवास तक पहुंच गई। लोगों ने परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से तीन कमरोें में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। बैरिया, रसड़ा, सीयर व जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों के 14 टैंकर पानी से चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

व्यापारी हरीश गुप्ता का दो मंजिला मकान सहतवार मार्ग पर है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान व गोदाम है। वह प्रथम तल पर परिवार के साथ रहते हैं। होली को लेकर गोदाम जूता चप्पल से भरा था। शाम को बिजली के शाॅर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। दुकानदार जब तक कुछ समझता तब तक दुकान व गोदाम में रखे जूते-चप्पल में आग लग गई। धुआं देख भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग प्रथम तल के कमरे तक फैलने लगी। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका, लोग असहाय नजर आए। सूचना पर डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से आई पहली गाड़ी का पानी जल्द ही समाप्त हो गया। पानी भरने गई इस गाड़ी के वापस आने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद बैरिया, रसड़ा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील सिंह सूचना पर नगर पंचायत के टैंकरों में पानी लेकर पहुंच गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र, तहसीलदार नितिन सिंह, कोतवाल प्रवीण सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
समय पर पहुंचता फायर ब्रिगेड तो कम होता नुकसान
बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुलर ने कहा कि घटना में हरीश गुप्ता का करीब 25 लाख का सामान राख हो गया है। अगर सरकारी अमला दुरुस्त होता तो समय से आग पर काबू पा लिया जाता। स्थानीय फायर ब्रिगेड की गाड़ी की क्षमता कम होने व अन्य तहसीलों से दमकल की गाड़ी आने में घंटों समय लगने के कारण सबकुछ जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed