{"_id":"6553a360a5b4a0d89f0e9626","slug":"four-year-old-boy-was-molested-video-goes-viral-ballia-news-c-190-1-bal1001-7055-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म, वीडियो वायरल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के बाद आरोपी युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वारदात की जानकारी बालक ने अपने मां को दी। पीड़ित के पिता ने पुलिस को थाने आकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालक को एक युवक बहला फुसला कर घर से दूर ले गया। उसके साथ कुकर्म करने के बाद उसका वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किसी ने बालक के परिजन के मोबाइल पर वीडियो भेज दिया। उधर कुकर्म की वजह से बालक बीमार हो गया। इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन थाने आए। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं बालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि कुकर्म का मुकदमा दर्ज हो गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।