फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four special yoga on this Monday, Darshan worship will give double benefit

Ballia News: इस सोमवार पर चार विशेष योग, दर्शन पूजन से मिलेगा दोगुना लाभ

Sun, 13 Aug 2023 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four special yoga on this Monday, Darshan worship will give double benefit
बलिया। सावन के छठे सोमवार पर चार योग बन रहा है। इस दिन अधिमास की शिवरात्रि भी है। भक्तों को व्रत रखकर शिव पूजा करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और पुनर्वसु एवं पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। अन्य दिनों की तुलना में शिवालयों पर ज्यादा भीड़ होने का अंदेशा है, इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम किया है।
विज्ञापन

आचार्य अरुणेंद्र मिश्र उर्फ चुलचुल बाबा ने बताया कि सोमवार व्रत के दिन अधिमास शिवरात्रि की भी पूजा होगी। निशिता पूजा का मुहूर्त रात 12: 02 बजे से देर रात 12: 48 बजे तक रहेगा। हालांकि दिन में भी शिव पूजा कर सकते हैं। इस दिन रवि प्रदोष व्रत का पारण भी होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11:07 बजे से 15 अगस्त को सुबह 05:50 बजे तक है। सिद्धि योग प्रात:काल से लेकर शाम 04:40 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से सुबह 11:07 बजे तक व पुष्य नक्षत्र सुबह 11:07 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 01:59 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

चुलचुल बाबा ने बताया कि सूर्योदय के साथ ही भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक भी प्रारंभ हो जाएगा। 14 अगस्त को सूर्योदय 05:49 बजे होगा। ब्रह्म मुहूर्त 04:23 बजे से 05:06 बजे तक है। सावन में हर दिन शिववास होता है। छठे सोमवार को तरक्की के लिए रुद्राभिषेक कराने से विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छठे सोमवार पर भद्रा का साया न करे शुभ कार्य
सावन के छठे सोमवार व्रत के दिन भद्रा का साया रहेगा। इस दिन भद्रा सुबह 10:25 बजे से लग रही है और यह रात 11:32 बजे तक रहेगी। इस भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर होगा। इस वजह से कोई भी शुभ कार्य न करें क्योंकि उस पर भद्रा का दुष्प्रभाव हो सकता है।


बाबा दरबार पर चढ़ा भक्ति का रंग

स्वतंत्रता दिवस के रंग में बाबा बालेश्वर नाथ का मंदिर भी दिख रहा है। भक्तों ने तिरंगे कलर के फूल, लाइटिंग, कपड़ा से सजावट की गई है। पुरा मंदिर भवन देशभक्ति से सराबोर दिख रहा है। गेट पर तिरंगा कलर से भव्य सजावट हुई है। शृंगार आरती में बाबा बालेश्वर नाथ की सजावट व पहनावा देशभक्ति पर रहेगा। बाबा से लेकर भक्त सभी देशभक्ति के रंग में डूबे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed