{"_id":"63ff9ec77c85d2f9a10249f4","slug":"four-roads-and-one-dam-will-be-constructed-ballia-news-c-20-1-85407-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 30 करोड़ 27 लाख से जिले की चार सड़कों व एक बंधे का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 30 करोड़ 27 लाख से जिले की चार सड़कों व एक बंधे का होगा निर्माण
विज्ञापन
जिले में चार मार्गों की दशा सुधारने की कवायद तेज हो गई है। इसमें एक बंधे का निर्माण भी होगा जो टोंस नदी की बाढ़ से कई गांवों को सुरक्षित करेगा। यह बंधा कुल 11.70 करोड़ की लागत से बनेगा। लोक निर्माण विभाग ने इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुुरू कर दी है। टेंडर आवंटन के बाद कार्य भी शुरु होगा। इसमें लोक निर्माण विभाग की ओर से चिह्नित दो ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी का कार्य कराया जाएगा।
हर वर्ष टोंस नदी की बाढ़ आने के कारण रसड़ा क्षेत्र के कई गांवों के साथ ही सीमावर्ती गाजीपुर जनपद के भी कुछ गांव प्रभावित हो जाते हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इन गांवों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 117 लाख की लागत से रसड़ा प्रधानपुर मार्ग के बखरिया चट्टी से डुमरी कोठी होते हुए बंधा निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा 115 लाख की लागत से ग्रामसभा बुढऊ से उड़िया बाबा स्थान से पश्चिम टोला होते हुए कुरेजी तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग वर्षों से जर्जर होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति के बाद विभाग ने इस मार्ग के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। इसके साथ ही रसड़ा मार्ग पर हरदेव के मकान से छितौनी दूरसंचार कार्यालय होकर कमतैला गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण 59 लाख की लागत से कराया जाएगा। सभी के टेंडर आवंटन से छह माह में कार्य पूरा कराने की समय सीमा निर्धारित है।
दो मार्गोँ के ब्लैक स्पॉट पर होगा रोड सेफ्टी का कार्य
लोक निर्माण की ओर से अब सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को भी दुरुस्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है। विभाग की ओर से चिह्नित दो ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत 11.75 लाख से कार्य कराया जाएगा। इसमें 7.90 लाख की लागत से इंदरपुर ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत कार्य तथा 3.85 लाख से सिसवार ब्लैक स्पॉट पर रोड सेफ्टी के तहत कार्य कराए जाएंगे। विभाग की ओर से इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दी है। टेंडर आवंटन के बाद तीन माह में यह कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कई गांवों को मिलेगी बाढ़ से राहत
रसड़ा प्रधानपुर मार्ग के बखरिया चट्टी से डुमरी कोठी होते हुए बंधा निर्माण से कई गांवों को राहत मिलेगी। बंधा बनने से रसड़ा क्षेत्र के बंकापुर, नसरथपुर, डुमरकोठी, केदारनाथ का पुरा, मंगरौली, पौधरिया गणार आदि गांवों को बाढ़ से राहत मिलेगी।
एक बंधा, दो सड़क निर्माण के साथ ही दो मार्गों पर ब्लैक स्पॉट के पास रोड सेफ्टी के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु की गई है। आवंटन के बाद कार्य शुरु कराए जाएंगे। - सीपी गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण बलिया वृत्त।