फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four people injured in a fight over throwing garbage in a field

Ballia News: कचरा खेत में फेंकने पर मारपीट में चार घायल

Wed, 17 Dec 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in a fight over throwing garbage in a field
बैरिया। थाना अंतर्गत टेंगरहीं गांव के मौर्य बस्ती में मंगलवार की सुबह नाली का कचरा खेत में फेंकने की बात को लेकर राम प्रकाश मौर्य व दिनेश शर्मा के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट में धारदार हथियार से राम प्रकाश मौर्य 56 वर्ष पेट व पीठ पर हमला करने से जख्म हो गया। वहीं, शिव लखन वर्मा 50 वर्ष, संदेश मौर्य 19 वर्ष, गुड़िया 45 वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने इलाज को सभी को सोनबरसा एचसी पहुंचाया। जहां राम प्रकाश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जख्म गहरा देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। राम लखन की तहरीर पर पुलिस ने छह पर प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई। टेंगरहीं गांव निवासी राम लखन वर्मा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी खेत में नाली का कचरा फेंक रहे थे। भाई राम प्रकाश ने मना किया तो विवाद करने लगे। गांव के सत्येंद्र शर्मा, मुन्ना शर्मा, दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, अविनाश शर्मा, विवेक शर्मा लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। राम प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई, अन्य सदस्यों को गंभीर चोट लगी है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed