फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four nominated for president post

अध्यक्ष पद के लिए चार ने किया नामाकंन

Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 03 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four nominated for president post
नगर पंचायत चितबड़ागांव अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करती उम्मीदवार। - फोटो : ballia
नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को तीसरे दिन भी तहसील मुख्यालयों पर गहमा-गहमी रही। इस दौरान सभी ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन करने के साथ ही नामांकन पत्रों की खरीद-फरोख्त होती रही। हालांकि नामांकन करने वालों की संख्या तीसरे दिन भी न के बराबर रही। सभी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार ने नामांकन किया। नगर पालिका परिषद बलिया से एक, चितबड़ागांव से एक, बांसडीह से एक, मनियर से अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बलिया से सदस्य पद के लिए कुल छह लोगों ने अपने-अपने वार्ड के लिए नामांकन किया। इस दौरान  सिकंदरपुर में तीन, रसड़ा में सात, बेल्थरारोड में चार, बैरिया में 11, बांसडीह में 10, मनियर में तीन, सहतवार में नौ तथा रेवती में 09 सदस्य पदों के लिए नामांकन किए गए, जबकि चितबड़ागांव नगर पंचायत के लिए कुल 14 लोगों ने अपना-अपना नांमांकन भरा। इस दौरान आठ नगर पंचायत व दो नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन 37 व सभासद पद के लिए 150 पर्चे बिके।
विज्ञापन


बांसडीह : बांसडीह तहसील परिसर में शुक्रवार को बाँसडीह, सहतवार, रेवती, मनियर में कुल अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन व सभासद के लिए कुल 31 नांमाकन दाखिल हुए। जिसमे नगर पंचायत बांसडीह से अध्यक्ष पद के लिए सुमन सिंह पत्नी संतोष सिंह ने चुनाव अधिकारी जयंत कुमार सिंह के समक्ष सादगीपूर्ण ढंग से नामांकन किया। बांसडीह में सदस्य पद के लिए में वार्ड नंबर दो से कदेली व कंचन, वार्ड नं तीन से ईश्वरचन्द, वार्ड नंबर पांच से परमेश्वर, वार्ड नंबर छह से जितेंद्र, वार्ड सात से विपिन, वार्ड नौ से बीरबहादुर व नजमा परवीन वार्ड 10 से कुलदीप, गीता, मुन्ना वार्ड 11 से अनिल, गणेश, प्रभावती, नसीरुद्दीन व वार्ड 15 से नूरजहाँ ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनियर : नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के लिए बसपा से दिनेश वर्मा ने अपना  नामांकन  चुनाव अधिकारी मदन चौरसिया के यहां दाखिल किया, वही सभासद के लिए तीन लोगो जिसमे वार्ड नं1 में प्रभावती व जयमाला, वार्ड संख्या आठ से अशोक पटेल ने नामांकन किया। सहतवार : नगर पंचायत सहतवार में वार्ड सभासद के लिए कुल नौ सदस्यों जिसमे वार्ड तीन से रामेश्वर , वार्ड चार से दीपक व राजेस्वर वार्ड छह से नारायण व शैल कुमारी ,वार्ड सात से ब्रजेश, वार्ड 10 से योगेंद्र वार्ड नं 14 से सुभाष व बेबी। रेवती : नगर पंचायत रेवती में सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 13 से सावित्री, वार्ड 15 से चिंता देवी वार्ड 12 से अभयशंकर, वार्ड से विजय शंकर वार्ड आठ से मुन्ना, घूरा, पुर्नवासी, भोला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी पुलिस क्षेत्रराधिकारी अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न थानों की  पुलिस मुस्तैद रहे। जिसके चलते नामाकन प्रक्रिया शांति पूर्वक रहा।
रसड़ा :  नगर पालिका चुनाव में तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए छह एवं सभासद पद  के लिए 20 प्रत्याशियों ने  पर्चे ख़रीदे। अध्यक्ष पद के लिये अबतक एक भी नामांकन नहीं हुआ है, जबकि सभासद पद के लिये सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक अध्यक्ष पद के 12 पर्चे एवं सभासद के लिये 133पर्चे बिक्री किये जा चुके है। अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गुप्ता पत्नी रोहित ,मंजू गुप्ता पत्नी रामजी, सपना पत्नी मनोज गुप्ता, सुनीता पत्नी राजेश ने दो पर्चे ख़रीदे। आज दूसरे दिन 25 वार्डो के लिये 20 पर्चे प्रत्यासियो ने ख़रीदे। वार्ड नं 22 से सभासद पद के लिये गोपालजी पुत्र रामचन्द्र पप्पू पुत्र श्रीकिशुन रामचन्द्र पुत्र रामदेव वार्ड नं 17 से सुषमा देवी पत्नी राजकुमार वार्ड 20 से रेशमा पत्नी विकेश वार्ड 15 से अरशद पुत्र इकबाल वार्ड 13 से त्रिलोकी पुत्र वैरिस्टर  ने नामांकन ने किया।


बेल्थरारोड : नगर पंचायत बेल्थरा में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। सभासद के लिए वार्ड नंबर दो से संतोष पुत्र दीनानाथ, वार्ड नंबर संतोष से अब्दुल मुतली पुत्र जीयन ,वार्ड नंबर चार से पुष्पा देवी पत्नी सुभाष प्रसाद और वार्ड नंबर सात से सत्यनारायण पुत्र भृगुनाथ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र खरीदा है। जबकि सदस्य पद के लिए अब तक 68 फार्म की बिक्री हो चुकी है। सिकंदरपुर :  आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में अध्यक्ष पद व सभासद पद के नामांकन के तीसरे दिन शुक्रवार को केवल सदस्य पद के लिए तीन पर्चा दाखिल किया गया। वहीं दोनों पदों के लिए तीसरे दिन कुल 24 पर्चे बेचे गए, जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 4 व सदस्य पद के लिए 20 पर्चे की बिक्री की गई। यह जानकारी अध्यक्ष पद के आरओ रमेश कुमार सिंह व सभासद पद के आरओ डॉ अनवारुल हक अंसारी ने दी। सिकंदरपुर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी तथा पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed