फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four new dengue patients found

डेंगू के चार नए मरीज मिलें

Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients found
बलिया। जिले में शुक्रवार को डेंगू के चार और मरीज चिह्नित हुए। इसमें तीन शहर और एक देहात क्षेत्र में मरीज पाया गया है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 49 पर पहुंच गई है। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में प्लेटनेस चढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों में और भी भय बना हुआ है। जिले में लगातार डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग कागजों में ही बचाव अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्वे टीम ने दुबहड़ थाना क्षेत्र के भरसर, शहर के कासिमबाजार चौक गुरुद्वारा रोड, बालेश्वर मंदिर के समीप डेंगू के मीरज मिलने पर आवश्यक दवा किट उपलब्ध कराई गई है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार अपने टीम के साथ भरसर, कासिम बाजार और बालेश्वर मंदिर के समीप में डेंगू निरोधक छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के आसपास जल जमाव नहीं होने देने, घर के बर्तनों में पानी नहीं रखने के साथ ही हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही बुखार लगातार तीन दिन रहने पर अविलंब चिकित्सा से संपर्क कर चेकअप कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed