फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four murder accused arrested after encounter, two injured

Ballia News: मुठभेड़ के बाद हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल

Mon, 16 Feb 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four murder accused arrested after encounter, two injured
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के संवरा में शनिवार शाम शराब की दुकान पर चाकू से सत्यप्रकाश की हत्या कर दी गई थी। हत्या के 4 आरोपियों को रविवार की भोर में 3:30 बजे एसओजी ने नवापुर महतवार मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार आरोपी सुंदरम सिंह और राज सिंह को गोली लगी। पुलिस ने उनके साथ दो अन्य बदमाशों अनुज सिंह और अजय खरवार को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुंदरम सिंह और राज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर संवरा शराब ठेके के पास सत्य प्रकाश राम की चाकू मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा में शनिवार शाम 3:30 बजे शराब पीने के विवाद में गुरुगुजपुर निवासी सत्यप्रकाश (40) की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले में सत्य प्रकाश के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर रसड़ा कोतवाली में राज सिंह उर्फ राजा, सुंदरम सिंह उर्फ सत्या और उमाकांत पांडेय के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बलिया-रसड़ा मार्ग को संवरा चट्टी पर ढाई घंटे तक जाम रखा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया था और एक आरोपी उमाकांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपियों की तलाश में नवापुर महतवार मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों से एसओजी की मुठभेड़ हो गई। बदमाश सुंदरम सिंह और राजा को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

मौके से अनुज सिंह निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखंसी जनपद मऊ और अजय खरवार पुत्र मुन्नीलाल खरवार निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मऊ निवासी दोनों बदमाशों पर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उनके पास से दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed