फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four more houses got engulfed in Saryu, people saved their lives by running

Ballia News: सरयू में समा गए चार और मकान, लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 27 Aug 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Four more houses got engulfed in Saryu, people saved their lives by running
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी की तेज धारा में रविवार को चार और लोगों के मकान नदी में विलीन हो गए। समय रहते किसी तरह घर में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। कटान में मकान समाता देख बस्ती में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

वहीं, भूमिहीन कटान पीड़ितों को पट्टे की भूमि देने के लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक गोपालनगर पंचायत भवन में किरण देवी की अध्यक्षता में हुई। जल्द ही भूमिहीन कटान पीड़ितों को पट्टे पर भूमि दी जाएगी। निर्णय लिया गया कि कटान पीड़ितों के लिए 10 हैंडपंप ग्राम प्रधान की तरफ से लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यही नहीं कटान पीड़ित जिस स्थान पर शरण लिए हैं, उक्त स्थान पर लाइट लगाने के लिए उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र के आदेश पर बिजली विभाग काम में जुट गया है। 65 कटान पीड़ितों में तिरपाल व राशन किट का वितरण सोमवार को प्रभारी मंत्री के हाथों गोपालनगर पंचायत भवन में किया जाएगा। रविवार की भोर में रामकली देवी पत्नी बब्बन यादव, पप्पू यादव पुत्र बब्बन यादव, गेना यादव पुत्र घुमेड़ी, सीता देवी पत्नी कन्हैया यादव का मकान सरयू नदी के पेटे में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में सरयू नदी बढ़ाव पर है और नदी की तेज धारा जमकर तबाही मचा रही है। टाड़ी के अलावा एक किमी दक्षिण व पूरब दिशा में मल्लाह बस्ती को भी सरयू की तेज लहरें निगलने को आतुर हैं। तीन किमी पश्चिम दिशा में धूपनाथ के डेरा बस्ती, गोपालनगर पुलिस चौकी के सामने, एक किमी दक्षिण व पूरब दिशा की ओर तेज कटान हो रहा है। रोजाना दर्जनों एकड़ उपजाऊ भूमि सरयू नदी में समाहित हो रही है। तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव कटान पीड़ितों के बीच डेरा डाले हुए हैं।
कटान पीड़ितों के लिए ग्राम प्रधान के तरफ से 10 हैंडपंप लगवाया जा रहा है। बिजली विभाग को बिजली की व्यवस्था करने को कहा गया है। भूमि प्रबंधन समिति की बैठक हो गई है। जल्द ही भूमिहीन कटान पीड़ितों को पट्टे पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।सोमवार को पंचायत भवन में 65 कटान पीड़ितों में तिरपाल व राशन किट का वितरण प्रभारी मंत्री करेंगे। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया

खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर सरयू
बेल्थरारोड। खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। नदी की जलस्तर में धीरे धीरे बढ़ाव हो रहा है। पिछले एक पखवारे से जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने के बाद बीते दो दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार की शाम चार बजे जलस्तर 64.30 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 29 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा वृद्धि होने की संभावना जताई है। हाहानाला, टगुनिया, टीएस बंधा, हल्दीरामपुर क्षेत्र के समीप आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। तुर्तीपार हाहानाला, हल्दीरामपुर के रेग्यूलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। उधर, संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed