फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four members of a gang stealing electric wires arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound.

Ballia News: बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang stealing electric wires arrested in an encounter; one sustained a gunshot wound.
बांसडीह पुलिस मुठभेड में पकड़ा गए विद्युत तार ​चोरी के आरोपी युवक उपचार के लिए ले जाती पुलिस। प
बलिया/घोघा। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य की गिरफ्तारी कर चोरी के बिजली के तार भी बरामद किए गए। एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे हुसैनाबाद गांव में सरकारी बिजली के तार काटने वाले गिरोह के सदस्य ईंट भट्ठे के पास मौजूद थे। बांसडीह कोतवाल राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धर्मेंद्र कुमार (31) निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी के बाएं पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ दो जुलाई और चार जुलाई की रात हुसैनाबाद से आठ खंभों के बिजली के तार चोरी करने की बात स्वीकार की। मौके से विश्वकर्मा तुरहा निवासी नीरूपुर, नितेश पटेल निवासी रैपुरा, दीपक साहू निवासी नीरूपुर तथा एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के पास से तमंचा, कारतूस और कटर, विश्वकर्मा के पास से चाकू तथा दीपक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों से पूछताछ करने पर अंशु सिंह निवासी विश्वरूप थाना नगरा, समर बहादुर सिंह निवासी अमहर पट्टी उत्तर थाना रसड़ा का नाम प्रकाश में आया। इन दोनों की गिरफ्तारी कर चोरी के बिजली के तार बरामद किए गए।

चारों ने पूछताछ में बताया कि उनका गैंग बिजली के तारों की चोरी करता है। एएसपी ने बताया कि घायल धर्मेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed