फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four lakh rupees were withdrawn from the account by sending the link to the doctor's mobile.

Ballia News: चिकित्सक के मोबाइल पर लिंक भेज खाते से चार लाख उड़ाए

Tue, 04 Mar 2025 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were withdrawn from the account by sending the link to the doctor's mobile.
बलिया। साइबर ठगों के बिछाए जाल में अनपढ़ नही अब पढ़े लिखे लोग आ जा रहे हैं। साइबर ठग ओटीपी की जगह अब लिंक भेज कर बैंक खाते खाली कर रहे हैं। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के लिंक पर क्लिक करते ही चार लाख रुपये खाते से निकल गए।
विज्ञापन

चिकित्सक के व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। अनजान नंबर से आए लिंक को क्लिक करने के बाद एक घंटे के अंदर खाते से चार लाख से अधिक रुपये निकल गए।
चिकित्सक ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि साइबर ठगी हो गई है। चिकित्सक ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से भी शिकायत की। चिकित्सक ने बताया कि साइबर ठगों के लिंक को क्लिक करने पर मोबाइल का पूरा सिस्टम साइबर अपराधियों के हाथ में चला जा रहा है। हर गतिविधि को वाच करने के बाद मोबाइल एप के माध्यम से बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर कर दे रहे हैं। साइबर थाना प्रभारी अंशुमान सिंह यदुवंशी ने कहा कि समय के साथ साइबर अपराधी खुद को अपडेट कर रहे हैं। पहले ओटीपी व डिजिटल अरेस्ट से धोखाधड़ी ज्यादा करते थे। लगातार अभियान चलाने से लोग जागरूक हो रहे हैं। इन दिनों व्हाट्सएप पर न्यूज या अन्य ऑफर का लिंक भेज कर मोबाइल सिस्टम को हैक कर पेमेंट एप या खाते से मोबाइल नंबर जुड़े होने पर पैसा ट्रांसफर कर दे रहे हैं। लोगों से अनजान नंबर के मेसेज व लिंक से परहेज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed