फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four girls died due to collapse of earthen mound

Ballia News: मिट्टी का टीला ढहने से चार बच्चियों की मौत

Sun, 01 Dec 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Four girls died due to collapse of earthen mound
बक्सर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंजा गांव में रविवार को मिट्टी का टीला ढह गया। मिट्टी में दबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज चल रहा है। राजपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जान गंवाने वाली बच्चियों में दो सगी बहनें थीं। इस घटना के बाद सरेंजा गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

सरेंजा गांव के राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास पुराना मिट्टी का टीला था। इसके नीचे पांच बच्चियां मिट्टी काट रही थीं। इसी दौरान टीला भरभराकर गिर गया। इसमें दबकर चार बच्चियों की मौत हो गई। बच्चों के हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने पहुंच कर मलबा हटाया। सभी को बाहर निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया। चार बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार मृत बच्चियों में नयनतारा कुमारी (11) और शालिनी कुमारी (8) पुत्री श्याम नारायण, शिवानी कुमारी (6) पुत्री रमेश राम, संजू कुमारी (11) पुत्री टिंकू राम शामिल हैं। घायल बच्ची करिश्मा (10) पुत्री रामचंद्र का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि घर की सफाई और लिपाई-पुताई के लिए बच्चियां मिट्टी लेने गई थीं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मिट्टी का टीला बहुत पुराना था। नीचे मिट्टी खोदने से वह खतरनाक हो गया था। मौके पर पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सरेंजा में पांच बच्चियां मिट्टी के बड़े टीले से खोदाई कर रही थीं। इसी दौरान टीला उन पर गिर गया। इसमें चार बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed