फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four bike riders injured in road accidents

सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल

Wed, 20 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Four bike riders injured in road accidents
बैरिया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर प्रद्युमन बाबा मंदिर के सामने मंगलवार की रात लगभग नौ बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो हए। दोनों को आसपास के लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोकटी गांव निवासी विश्वनाथ केसरी (40) व संजय केसरी (28) रेवती से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। सोनबरसा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से इनकी मोटरसाइकिल टकरा गई और दोनों लोग असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सामने से आ रहा बाइक चालक भाग निकला।
विज्ञापन

उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला निवासी दशरथ यादव (18) व बहादुर यादव (18) बाइक से बुधवार को अपने गांव से टोला शिवन राय जा रहे थे। फकरु टोला-शोभाछपरा चौक पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से बचने के क्रम में असन्तुलित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों द्वारा सोनबरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed