गड़वार पुलिस ने क्षेत्र के सिकरिया नहर पुलिया के पास से बुधवार को चोरी के माल के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वही दो चाकू, पांच किलो गांजा व चोरी के जेवरात बरामद किया।
गत आठ दिसम्बर 2021 को थाना क्षेत्र के बुढऊ गांव निवासी पशुधन प्रसार अधिकारी शिवाजी सिंह के मकान से चोरों ने चोरी की थी। जिसका खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने बताया कि पकड़े गए पतरु नट पुत्र तूफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार बताया। इसके पास से पुलिस ने एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाली व एक नाक की कील, एक चाकू व गांजा बरामद किया। वही दूसरे आरोपी पप्पू नट निवासी सजना थाना भांवरकोल गाजीपुर के पास से एक जोड़ी चांदी का पायल, एक तस्करी, एक नारियल, चांदी का सुपाड़ी, पान व गांजा व एक चाकू बरामद हुआ। जबकि अभियुक्त नूरजहां पत्नी पतरु नट निवासी नकहरा थाना गड़वार क पास से चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी का सिका, पान व सुपाड़ी तथा गांजा मिला। वहीं चौथी पकड़ी गई मंजू पत्नी गुड्डू नट निवासी नकहरा थाना गड़वार के पास से चांदी का पायल, चांदी का दो सुपाड़ी व दो पान, चांदी का सिक्का व गांजा बरामद किया। पकड़े गए चारों चोरों के विरूद्घ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।